पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Jan Aadhaar Card Is Mandatory From April 1 Now 10 Percent People Get

एक अप्रैल से अनिवार्य है जन आधार कार्ड...अभी 10 फीसदी लोगों को मिले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ई-मित्र से मिलेगा निशुल्क कार्ड : ई मित्र संचालक को कार्डों की सुपुर्द करने के बाद राज्य स्तर से ऑनलाइन सिस्टम से संबंधित व्यक्तियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल पर संबंधित ई-मित्र से निशुल्क कार्ड प्राप्त करने के संबंध में मैसेज भेजा जाएगा। मैसेज प्राप्त होने के बाद परिवार के मुखिया, परिवार की मुखिया या परिवार का कोई भी वयस्क सदस्य जिसकी आधार संख्या जन आधार में दर्ज हो। वे अपने अंगुलियों के निशान लगाकर अपना जन आधार कार्ड ई मित्र संचालक से प्राप्त कर सकेगा। ई मित्र को प्रत्येक जन आधार कार्ड वितरण पर पांच रुपए सरकार की ओर से दिए जाएंगे।

प्रदेश में जन आधार कार्ड एक अप्रैल से प्रभावी हो जाएंगे। अभी तक जिले में कार्ड वितरित नहीं हो पाए हैं। जिले को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में निशुल्क वितरण के लिए दो लाख जन आधार कार्ड प्राप्त हुए। लेकिन वितरण का आंकड़ा 10 प्रतिशत भी नहीं है।

भीलवाड़ा शहर में 7 हजार 898 जन आधार कार्ड नगर परिषद को प्राप्त हुए। इनमें से 4 हजार 448 परिषद में जबकि 2 हजार 937 जन आधार कार्ड ई-मित्र पर वितरण के इंतजार में हैं। शहर में अब तक मात्र 513 कार्ड ही वितरित हो सके हैं। ग्रामीण क्षेत्र में वितरण के लिए जिले के 12 ब्लॉक में 1 लाख 86 हजार 497 कार्ड विकास अधिकारियों तक पहुंचा दिए। लेकिन, वितरण 21 हजार 785 कार्ड ही हुए। वितरण की सबसे धीमी गति आसींद, कोटड़ी, मांडलगढ़, रायपुर, शाहपुरा एवं सुवाणा ब्लॉक में है। आसींद में 29,260 में से 1354, कोटड़ी में 18,307 में से 638, मांडल में 17,413 में से 2541, रायपुर में 8682 में से 688, शाहपुरा में 15,583 में से 3220एवं सुवाणा में 14,587 में से वर्तमान तक 1380 जन आधार कार्ड वितरित हुए। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 21 हजार 785 जन आधार कार्ड वितरित हुए। 51 हजार 690 कार्ड ब्लॉक मुख्यालय पर ई-मित्रों को वितरण के लिए दिया जाना शेष है। वहीं, 1 लाख 13,019 जन आधार कार्ड ई-मित्रों के यहां पड़े हुए हैं। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने जिले के सभी उपखंड अधिकारियों को पत्र लिखकर जन आधार कार्ड वितरण की धीमी गति पर असंतोष जताया। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्यदेव व्यास ने स्थानीय सेवा प्रदाताओं को कार्ड वितरण में गति लाने के निर्देश दिए। व्यास ने बताया कि ई मित्र कियोस्क की ओर से किए जा रहे कार्ड वितरण की समीक्षा की गई। जिसमें यह पाया कि कार्ड वितरण की प्रगति काफी कम एवं असंतोषजनक है। कार्ड वितरण में गति लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में भामाशाह कार्ड को बंद कर जन आधार कार्ड लागू करने की घोषणा की थी। जन आधार कार्ड एक अप्रेल से लागू होगा। भामाशाह कार्ड 31 मार्च तक ही मान्य होगा।

जन आधार कार्ड योजना के लाभ


शहर में 372 ई मित्र संचालक हैं। लेकिन करीब 50 संचालकों ने ही अब तक जन आधार कार्ड प्राप्त किए हैं। वितरण में पोर्टल में तकनीकी समस्या के कारण भी देरी हो रही है।
अमृत लाल खटीक, जिला परियेाजना अधिकारी

{ राशन कार्ड से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ जन आधार कार्ड से मिल सकेगा ।

{पेंशनकर्मियों को हर साल जीवित प्रमाण पत्र बनवाना पड़ता था अब नहीं योजना के तहत यह प्रमाण पत्र हर साल नहीं बनवाना पड़ेगा।

{ परिवार के प्रत्येक सदस्यों का नाम स्वत: जुड़ जाएगा । बार-बार नाम जुड़वाने की जरूरत नहीं होगी।

{ जन आधार कार्ड एक परिवार की एक पहचान बनेगा यानि एक कार्ड एक नंबर एक पहचान।

से 3220एवं सुवाणा में 14,587 में से वर्तमान तक 1380 जन आधार कार्ड वितरित हुए। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में 21 हजार 785 जन आधार कार्ड वितरित हुए। 51 हजार 690 कार्ड ब्लॉक मुख्यालय पर ई-मित्रों को वितरण के लिए दिया जाना शेष है। वहीं, 1 लाख 13,019 जन आधार कार्ड ई-मित्रों के यहां पड़े हुए हैं। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग ने जिले के सभी उपखंड अधिकारियों को पत्र लिखकर जन आधार कार्ड वितरण की धीमी गति पर असंतोष जताया। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्यदेव व्यास ने स्थानीय सेवा प्रदाताओं को कार्ड वितरण में गति लाने के निर्देश दिए। व्यास ने बताया कि ई मित्र कियोस्क की ओर से किए जा रहे कार्ड वितरण की समीक्षा की गई। जिसमें यह पाया कि कार्ड वितरण की प्रगति काफी कम एवं असंतोषजनक है। कार्ड वितरण में गति लाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बजट में भामाशाह कार्ड को बंद कर जन आधार कार्ड लागू करने की घोषणा की थी। जन आधार कार्ड एक अप्रेल से लागू होगा। भामाशाह कार्ड 31 मार्च तक ही मान्य होगा।


यह है जन आधार कार्ड : जन आधार कार्ड सामाजिक, आर्थिक सूचनाओं का डेटाबेस तैयार कर प्रत्येक परिवार को एक नंबर- एक कार्ड- एक पहचान के लिए 10 अंकों का नंबर जारी किया जाएगा। यह कार्ड बनने के बाद अलग-अलग कार्ड बनवाने की जरूरत नहीं रहेंगी। जिन परिवारों का पूर्व में भामाशाह कार्ड बना है। उनको नया जन आधार कार्ड बनवाने की आवश्यकता नहीं है। ई-मित्र पर जाकर ऑन लाइन डाउनलोड करवा सकते हैं। राज्य सरकार की ओर से भी एक बार निशुल्क भी वितरित किए जा रहे हैं।
खबरें और भी हैं...