ई-मित्र से निशुल्क ले सकेंगे जन आधार कार्ड
ई-मित्र केंद्र से जन आधार कार्ड निशुल्क मिलेंगे। गुरुवार काे नगरपालिका कार्यालय में नगरपालिका अध्यक्ष नंदिनी साहू ने जन आधार कार्ड वितरण का शुभारंभ किया। ईओ शाबिर हुसैन ने बताया कि नगरपालिका क्षेत्र के वार्डवाइज नियुक्त किए गए ईमित्र सेंटर पर नगरवासी निशुल्क जन आधार कार्ड प्राप्त कर सकेंगे। इस दौरान विकास अधिकारी मुकेश जैमन, नगरपालिका उपाध्यक्ष अनिता सुराणा, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी, सत्यदेव व्यास, सुनील साहू, अशोक भट्ट, एईएन रिषिराज मीना, सहायक लिपिक आशीष शर्मा मौजूद रहे।
बिजौलिया| कस्बे में गुरुवार को जन आधार कार्ड वितरण कार्य शुरू हुअा। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के संयुक्त निदेशक सत्यदेव व्यास ने उपखंड कार्यालय का दौरा किया। उपखंड अधिकारी महेश मान, सरपंच पूजा चंद्रवाल के हाथों ई-मित्र लाभार्थी को जन आधार कार्ड वितरण किया। प्रत्येक ग्राम पंचायत में ई-मित्रों पर जन आधार कार्ड का निशुल्क वितरण किया जा रहा हैै। 5 वर्ष तक के बच्चों के आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं।
बिजौलिया में जन आधार कार्ड वितरण शुरू