- Hindi News
- National
- Bigod News Rajasthan News Jan Aadhar Card Distribution And Aadhaar Enrollment Started
जन आधार कार्ड वितरण व आधार नामांकन शुरू
बीगोद | अटल सेवा केंद्र पर 0 से 5 वर्ष के बच्चों के आधार नामांकन की शुरुआत सरपंच मेहरून बानू ने गुरुवार काे की। संयुक्त निदेशक सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग के सत्यदेव व्यास ने बताया की जनाधार एवं चाइल्ड एनरोलमेंट कार्यक्रम की समीक्षा किए जाने के प्रायोजन से बीगोद में ई-मित्र केंद्र की गतिविधियों का निरीक्षण किया। कस्बे में अब तक 1900 जन आधार कार्ड प्राप्त हो चुके हैं। राज्य सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्राप्त करने के लिए जन आधार कार्ड का निशुल्क वितरण ई-मित्र केंद्र पर शुरू हो गया।