पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Jewels And Cash From 8 Houses In Shivrati Police Did Not Arrive Even After 6 Hours Of Information

शिवरती में 8 घरों से जेवर व नकदी चाेरी सूचना के 6 घंटे बाद भी नहीं पहुंची पुलिस

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

गंगापुर थाना क्षेत्र में वारदात से लाेगाें में राेष

गंगापुर थाने से 8 किलाेमीटर दूर शिवरती गांव में गुरुवार रात चाेराें ने 8 मकानाें के ताले ताेड़कर नकदी, जेवर व अन्य सामान चुरा लिया। सतकुड़िया राेड पर एक घर में घुसने पर महिला ने ललकारा ताे चाेर भाग निकले। लाेगाें ने गंगापुर थाने में सुबह 8 बजे ही सूचना दे दी लेकिन पुलिस दाेपहर डेढ़ बजे तक नहीं पहुंची। इससे लाेगाें में राेष है।

कैलाशचंद्र अग्रवाल ने बताया कि शिवरती स्थित मकान में मां बालीदेवी रहती हैं। वे कुछ दिन से चित्ताैड़गढ़ बहन के पास गई हुई हैं। पीछे सूने घर के चाेराें ने ताले ताेड़ दिए। कमरे में रखी अटैची व पेटियाें से 2 लाख 20 हजार रुपए, चांदी के 7 गिलास, 5 जाेड़ी पायजेब, 25 पुराने सिक्के, करीब डेढ़ ताेला साेने की झुमकियां व अंगूठी चुरा लिया। इसके बाद चाेराें ने पास ही स्थित पुष्पा देवी के सूने घर काे निशाना बनाते हुए घर से 7 हजार रुपए, एक-एक जाेड़ी झुमकिया, बालियां, अंगुठी व 12 चांदी के सिक्के ले गए। पुष्पा के गंगापुर अा जाने से घटना के वक्त घर सूना था। दाेनाें घराें काे निशाना बनाने के बाद चाेर पास ही स्थित शंभुलाल के घर में घुसे। वहां रखे सामान काे बिखेर दिया, लेकिन उनके हाथ काेई कीमती सामान नहीं लगा ताे उन्हाेंने गांव में ही स्थित महेंद्र सिंह के हाेटल के ताले ताेड़ वहां से सिगरेट के पेकेट, काेल्ड ड्रींक्स की बाेतल अादि सामान चुरा लिया। इसके बाद चाेराें ने साेहनलाल के साथ ही दाे-तीन जाटाें के घराें के भी ताले ताेड़े, लेकिन वहां उनके हाथ विशेष सामान हाथ नहीं लगा ताे चाेर सतकुड़िया राेड स्थित हरिजन माेहल्ला पहुंचे, जहां घर में घुसते वक्त महिला की नींद खुल गई। उसके ललकारने पर वह दादा कहां गए कहते हुए भाग निकला। उसके साथ चार-पांच अाैर युवक भागते दिखे।

इस संबंध में गंगापुर एसएचअाे राजेश शर्मा का कहना है कि शिवरती में गुरुवार रात तीन-चार घराें में चाेर घुसे हैं। कुछ नकदी व सामान ले जाने की जानकारी मिली है। गांव में एक-दाे जगह कैमरे लगे हैं, जिनसे फुटेज लेकर पड़ताल करेंगे। गुरुवार काे क्षेत्र में खदान ढहने की घटना हुई थी। शुक्रवार काे उस संबंधी कार्रवाई मेंव्यस्त रहने के कारण माैके पर पहुंचने में कुछ देर हाे गई।

खबरें और भी हैं...