पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Jhanjhari And Kasliwal In The Executive Of Chanleshwar Tirtha Trust

झांझरी व कासलीवाल चंवलेश्वर तीर्थ ट्रस्ट की कार्यकारिणी में

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

काछोला के पास स्थित चैनपुरा चंवलेश्वर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय तीर्थ क्षेत्र की कार्यकारिणी के चुनाव शुक्रवार को बिजौलिया में मुनि सुधासागर महाराज के सान्निध्य में हुए। कार्यकारिणी में महानिदेशक घीसालाल झांझरी व निदेशक सुभाष हुमड़ को बनाया गया। अध्यक्ष प्रकाशचंद कासलीवाल पारोली, मंत्री कैलाशचंद गोधा बागुदार, कोषाध्यक्ष भागचंद बंसल रोपा, अंकेक्षक पूनमचंद सेठी भीलवाड़ा हाेंगे। उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार गोधा खजूरी, कैलाशचंद सोगाणी पलासिया, भागचंद झांझरी बिशनिया, सहमंत्री अमोलकचंद गोधा मांडलगढ़, प्रकाशचंद गंगवाल भीलवाड़ा, भंडारपाल ओमप्रकाश अजमेरा बांकरा, सह भंडारपाल अनिल कासलीवाल आमल्दा, प्रचार-प्रसार मंत्री अनिल सेठिया महुआ को बनाया गया। कार्यकारिणी में सदस्य के रूप में प्रवीण कुमार गोधा जस्सूजी का खेड़ा, भागचंद गोधा बागुदार, घीसालाल गोधा भरणी, कमल कासलीवाल किशनगढ़ (कोटड़ी) तथा पारस चाैधरी अरणिया घोड़ा को शामिल किया गया।

खबरें और भी हैं...