पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandal News Rajasthan News Justice Of Jauhar Tribute Ceremony Given By Giving Yellow Rice

पीले चावल देकर दिया जौहर श्रद्धांजलि समारोह का न्याैता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

चित्तौड़गढ़ दुर्ग पर 19 मार्च को जाैहर श्रद्धांजलि समारोह के लिए लक्ष्य सेवा संस्थान ने घर-घर जाकर पीले चावल बांटकर समारोह में पहुंचने का न्याैता दिया। संस्थान सचिव राज कंवर चुंडावत ने बताया कि महिला कार्यकारिणी ने मांडल, आसींद, करेड़ा, रायपुर, गंगापुर में जाकर जौहर श्रद्धांजलि समारोह का न्याैता दिया। समारोह में संत श्रीराम महाराज मचलाना घाटी आश्रम प्रतापगढ़, मुख्य अतिथि यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अतिविशिष्ट अतिथि मंत्री गजेंद्रसिंह शेखावत, पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, उच्च शिक्षा राज्यमंत्री भंवरसिह भाटी, पंजाब विधानसभा के अध्यक्ष राणा केपी सिंह अादि चितौड़गढ़ पहुंचेंगे। अध्यक्ष मीनाक्षी पंवार ने बताया कि समारोह में पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात के लोग शामिल हाेंगे।

खबरें और भी हैं...