पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Kareda News Rajasthan News Kaka Murdered By Crushing His Head With Stones On Suspicion Of Illegal Relationship With Wife Couple Arrested

पत्नी से अवैध संबंध के शक में पत्थरों से सिर कुचल कर काका की हत्या, दंपती गिरफ्तार

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करेड़ा. हत्या के बाद मौके पर जमा ग्रामीण।

थाना क्षेत्र के पिपलिया गांव में गाजूणा-सुराज के रास्ते पर खेत में अधेड़ की पत्थराें से कुचलकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 5 घंटे में मामले का खुलासा करते हुए मृतक के भतीजे अाैर भतीजे की प|ी काे गिरफ्तार किया है। हत्या का कारण अवैध संबंध बताया जा रहा है।

सहाड़ा एडिशनल एसपी डॉ. राजेश भारद्वाज ने बताया कि पिपलिया निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति मजदूरी करता था। 9 मार्च काे शाम करीब 6 बजे वह घर से निकला था। इसके बाद रात करीब 9 बजे परिवार के सदस्यों को फोन कर होली देखने बुलाया था। इसके बाद उसका परिजनों से संपर्क नहीं हो सका। वह रातभर घर नहीं लौटा। परिजन इसे लेकर चिंतित थे। इस बीच मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सुराज गांव के कच्चे रास्ते पर लोगों को खेत की पत्थरगढ़ी के पास खून से लथपथ शव पड़ा दिखा। इसकी सूचना राहगीरों ने पुलिस व ग्रामीणों को दी। करेड़ा थानाधिकारी जगदीश प्रसाद मय जाब्ता पहुंचे अाैर उसकी पहचान लाेगाें के सहयाेग से पिपलिया निवासी व्यक्ति के रूप में की। उसका सिर पत्थरों से कुचला हुआ था। विधायक रामलाल जाट के निजी सचिव ईश्वर गुर्जर, तहसीलदार हरेंद्रसिंह चाैहान भी माैके पर पहुंचे।

खेत पर काका के साथ प|ी काे देखा, प|ी से भी तकरार, फिर दोनों ने मार दिया

पांच थानाें से पहुंचा जाब्ता... आसपास के सैकड़ाें ग्रामीण माैके पर इकट्ठा हो गए अाैर आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग करते हुए हंगामा करने लगे। शव पोस्टमार्टम के लिए करेड़ा अस्पताल लाने लगे तो ग्रामीण हत्या के आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी व उन्हें सबके सामने लाने की मांग करने लगे। आसींद डीएसपी रोहित मीणा ने अधिकारियों को घटना की जानकारी देते हुए जिला मुख्यालय से अतिरिक्त जाब्ता मंगवाया। स्थिति बिगड़ती देख सहाड़ा एएसपी डाॅ. भारद्वाज ने आसींद थानाधिकारी राजकुमार, गंगापुर थानाधिकारी राजेश कुमार, रायपुर थानाधिकारी नारायण सिंह, बागाैर थानाधिकारी खींवराज गुर्जर, बदनाैर थानाधिकारी राजेंद्र ताड़ा काे मय जाब्ता बुलवाया। जिला मुख्यालय से एफएसएल टीम एवं डॉग स्क्वाड पहुंची। डाॅग स्क्वाड मौके से करीब एक किलोमीटर दूर तक पहुंची। इधर, पुलिस ने लोगों से समझाइश कर हत्यारों व हत्या के कारण जनता को बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए आश्वस्त किया। मृतक के भाई प्रतापसिंह ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शाम 5 बजे परिजनों को सुपुर्द किया। अंतिम संस्कार बुधवार को किया गया।

एसपी हरेंद्र महावर के निर्देशन अाैर एएसपी डॉ. भारद्वाज के मार्गदर्शन में बनाई टीमों ने संदिग्ध लोगों से पूछताछ की तो मृतक का भतीजा टूट गया। उसने प|ी के साथ मिलकर हत्या करना कबूल लिया। अाराेपी ने बताया कि सोमवार शाम प|ी घर पर नहीं थी। उसे मृतक काका अाैर अपनी प|ी के बीच अवैध संबंध की आशंका थी। इसके कारण वह ढूंढता हुआ रात करीब 10 बजे खेत पर पहुंचा, जहां काका अाराेपी की प|ी के साथ था। अाराेपी उन्हें देख आवेश में आ गया। काका-भतीजे के बीच विवाद होने लगा। मृतक काका ने भतीजे की प|ी पर ही लांछन लगा दिए। बाद में अाराेपी अाैर उसकी प|ी ने मिलकर कुल्हाड़ी की लकड़ी से वार कर दिया। काका पहली ही चाेट में नीचे गिर पड़ा तब बड़े-बड़े पत्थरों से सिर कुचल डाला। माैत हाेने पर पति-प|ी घर आकर सो गए। दूसरे दिन दाेनाें अहमदाबाद जाने वाले थे कि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
खबरें और भी हैं...