पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

स्कूल के लिए निकली नाबालिग का अपहरण, दाे अाराेपी नामजद

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

जयपुर निवासी नाबालिग पढ़ाई के लिए एक साल से मौसी के घर रह रही थी। स्कूल जाने के दौरान नाबालिग का अपहरण हो गया। परिजनों ने दो युवकों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया।

पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एएसआई उम्मेद सिंह ने बताया कि परिजनों ने रिपोर्ट में बताया कि नाबालिग एक साल से गांव में हमारे साथ रहती थी। वह सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। शनिवार को वह स्कूल के लिए घर से निकली। शाम तक घर नहीं पहुंचने पर स्कूक में तलाश की। परिजनों ने अपहरण का मामला दर्ज कराया। इसमें आशीष मीणा निवासी देवीखेड़ा थाना हिंडौली जिला बूंदी और दीपक मीणा निवासी भूतया खेड़ा टीकड हाल निवासी टीकड़ पर नाबालिग के अपरहण का आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर नाबालिग की तलाश शुरू की है।

खबरें और भी हैं...