- Hindi News
- National
- Mandal News Rajasthan News Mahamastakabhisheka And Anniversary Fair From Tomorrow
महामस्तकाभिषेक और वािर्षक मेला कल से
दिगम्बर जैन पार्श्वनाथ तीर्थ क्षेत्र पर पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा स्थापना, सहस्त्रादिक महामस्तकाभिषेक और वार्षिक मेले का आयोजन मुनि पुंगव सुधासागर, मुनि महासागर, मुनि निष्कंप सागर, क्षुल्लक गंभीर सागर एवं धैर्य सागर महाराज संसघ के सानिध्य में 10 से 12 मार्च तक हाेगा। प्रदीप पटवारी ने बताया कि 10 मार्च को सुबह 8.30 बजे प्रतिमा स्थापना, 1008 मंत्रों एवं 1008 कलशों से महामस्तकाभिषेक, सुबह 9.45 बजे प्रवचन, संत सुधासागर अतिथि निलय का शिलान्यास, शाम 5.30 बजे जिज्ञासा समाधान व आरती, 11 मार्च सुबह 8 बजे पार्श्वनाथ की शांतिधारा व अभिषेक, सुबह 9 बजे प्रवचन व भक्तामर मंडल विधान, शाम 5.30 बजे जिज्ञासा समाधान व आरती, 12 मार्च को सुबह 7 बजे शांतिधारा, अभिषेक, सुबह 8 बजे ध्वजारोहण, सुबह 8.15 बजे पूर्वी सिंहद्वार का शिलान्यास, सुबह 9 बजे मंगल प्रवचन, सुबह 10 बजे सुधासागर वाटिका शिलान्यास, दोपहर 1 बजे तपोदय तीर्थ क्षेत्र कमेटी का खुला अधिवेशन होगा।