- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Mahavir Janma Kalyanak Postponed All The Functions Of The Festival
महावीर जन्म कल्याणक महाेत्सव के सभी कार्यकम स्थगित किए
भीलवाड़ा | भगवान महावीर जन्म कल्याणक महाेत्सव समिति की शनिवार शाम काे शांति भवन में हुई बैठक में काेराेना वायरस के प्रकाेप काे देखते हुए भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के तहत हाेने वाले सभी कार्यक्रम निरस्त करने का निर्णय लिया है। मीडिया प्रभारी मनीष बंब ने बताया कि महाेत्सव समिति के संयाेजक ज्ञानप्रकाश सांखला की अध्यक्षता में हुई बैठक में श्वेतांबर स्थानकवासी, तेरापंथ व श्वेतांबर मूर्ति पूजक समाज के प्रतिनिधियाें ने बैठक कर निर्णय लिया कि कोराना वायरस के प्रकाेप काे देखते हुए बचाव की सावधानी में 5 व 6 अप्रैल को मनाए जाने वाले जन्म कल्याणक महोत्सव के सभी कार्यक्रम निरस्त करने का निर्णय लिया है। बैठक में शांतिभवन श्रीसंघ के अध्यक्ष राजेंद्र चीपड़, निर्मल गाेखरु, मुकुनराज बाेहरा सहित कई प्रतिनिधि माैज्ूद थे।