पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Maheshwari Society Will Build Three Storey Building Saw Plot

माहेश्वरी समाज तीन मंजिला भवन बनाएगा, भूखंड देखा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीन से चार करोड़ रुपए आएगी लागत

भवन के नींव का मुहूर्त कर निर्माण कार्य चालू करेंगे। उन्होंने बताया कि अनुमानित लागत तीन से चार करोड़ रुपए लगेगी। भवन को दाे चरणों में पूरा किया जाएगा। इसमें प्रथम चरण बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर व प्रथम माला व द्वितीय चरण में द्वितीय माला व तृतीय माला का कार्य पूरा हाेगा। भवन निर्माण के लिए 70 सदस्यों ने एक-एक लाख रूपए देकर सहमति दी।

भीलवाड़ा | विजयसिंह पथिक नगर माहेश्वरी समाज काॅलाेनीवासियाें के लिए तीन मंजिला माहेश्वरी भवन बनाएगा। इसके लिए भूखंड का अवलाेकन गुरुवार काे किया। अध्यक्ष बनवारी लाल सोमानी ने बताया कि टंकी के पास नेहरू विहार तिलक नगर में 16 हजार स्क्वायर फीट का भूखंड समाज ने खरीदा। समाज के 206 सदस्यों ने शुल्क देकर सदस्यता ग्रहण की। सांसद सुभाष बहेडिया, सभापति मंजू चेचाणी, आरएल नाैलखा, कैलाश कोठारी, ओम नारायणीवाल, लादूराम बागड़, केजी तोषनीवाल, दीनदयाल मारू, देवेंद्र सोमानी, राधेश्याम सोमानी, राधेश्याम चेचानी, अतुल राठी, सत्यनारायण डाड, सुरेश कचाैलिया, प्रहलाद लड्ढा, सत्येंद्र बिरला, महावीर समदानी ने भवन के निर्माण की तीनों मंजिलों की जानकारी ली। पथिक नगर के मंत्री ओमप्रकाश काबरा ने बताया कि शंभू प्रसाद काबरा, सत्यनारायण सोमानी, दामोदर लाल लड्ढा, श्यामसुंदर लड्ढा, कैलाश डाड एवं शांतिलाल काबरा मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...