महिला मंडल ने फाग खेला
महिला मंडल ने गणगौर मनाया
हनुमाननगर | समीप के देवली शहर के घाेषी माेहल्ले में महिलाअाें ने पति की दीर्घायु की कामना से गणगाैर की पूजा की। इस दौरान गोर-गोर गोमती-ईसर पूजे पार्वती जैसे पारंपरिक गीत गाए। यह पूजा चैत्र शुक्ल पक्ष तृतीया गणगौर तक की जाएगी।
बीगोद | पुराने चारभुजा मंदिर में महिलाओं ने शनिवार को फागाेत्सव मनाया। महिला मंडल की ममता गर्ग ने बताया कि थाने के पास स्थित मंदिर परिसर में भजन करते हुए भगवान को फूल-गुलाल से फाग खेलाया।
मांडलगढ़ | माहेश्वरी महिला मंडल का पहला गणगौर महोत्सव शनिवार काे मनाया। महिलाओं ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत ईसर-गणगौर की सवारी निकालकर की गई। महिलाएं सज-संवर कर शामिल हुईं। महिलाओं ने गीतों की प्रस्तुतियां दीं।