पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जंगल में आग से कई पेड़ जले

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

बरूंदनी | पारसोली मार्ग पर रेलवे फाटक के समीप वन क्षेत्र में शनिवार दोपहर आग लगने से कई पेड़ जल गए। वन प्रबंध समिति के भंवरलाल खटीक, वार्ड पंच शिवशंकर अहीर, मेवालाल खटीक, शंकर मीणा, जमनालाल गवारिया, रामेश्वर अहीर, नारायण नाथ, जीतू वैष्णव, भगवतीलाल वैष्णव अादि ने हरी टहनियों से आग बुझाने का प्रयास किया। हवा चलने से व सूखे पत्तों के कारण अाग बार-बार लग रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर मांडलगढ़ के उपखंड अधिकारी टीसी मीणा ने नायब तहसीलदार बेनीप्रसाद को मौके पर भेजा। अग्निशमन दल व पानी के टैंकर वालाें को भी बुलवाया गया। पटवारी कमलेश सुथार, पंचायत सचिव किशन जोशी व बरूंदनी चाैकी से पुलिस के जवान
भी पहुंचे।
खबरें और भी हैं...