- Hindi News
- National
- Gangapur News Rajasthan News Married Woman Hangs On The Noose Kills Farmer Due To Electric Shock
विवाहिता फंदे पर झूली, करंट लगने से किसान की माैत
क्षेत्र के गांव मालीखेड़ा में एक विवाहिता ने गुरुवार काे अपने मकान के कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर झूल गई।
पुलिस के अनुसार ज्योति (40) प|ी शंकरलाल लाैहार निवासी मालीखेड़ा ने कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजन घर पहुंचे ताे कमरे में ज्योति फंदे पर लटकी हुई दिखाई दी। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। शव का सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
दूसरी अाेर, निकटवर्ती सालेरा में खेत पर मोटर चालू करते समय करंट लगने से किसान अमर सिंह (45) पुत्र मदन सिंह की माैत हाे गई। अमरसिंह फसल को पानी पिलाने के लिए कुएं पर मोटर का बटन दबाने गया था। शव को परिजन गंगापुर अस्पताल लाए, जहां पोस्टमार्टम करवाया गया। पुलिस ने अकाल माैत का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की।