पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandal News Rajasthan News Mds University39s Gymnastics Team Leaves For Amritsar Matches Will Be From Today

एमडीएस यूनिवर्सिटी का जिम्नास्टिक दल अमृतसर रवाना, मैच आज से होंगे

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय अजमेर का जिम्नास्टिक दल अमृतसर रवाना हुअा। दल में भीलवाड़ा के तीन छात्र शामिल हैं। अमृतसर में अाॅल इंडिया जिम्नास्टिक प्रतियोगिता हाेगी। मांडलगढ़ के सहायक आचार्य एवं टीम मैनेजर सूर्यप्रकाश पारीक ने बताया कि एमडीएस यूनिवर्सिटी के अधीन आने वाले महाविद्यालयों से खिलाड़ियों का अंतर महाविद्यालयी प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर चयन हुअा। इसमें भीलवाड़ा से प्रतीक व्यास, राधेश्याम बलाई एमएलवी कॉलेज एवं मुरली मनोहर शर्मा विद्या कॉलेज का चयन हुअा। कुचामन के मनीष और राकेश भी पांच सदस्यीय दल में शामिल हैं।

पनोतिया(शाहपुरा) के शारीरिक शिक्षक एवं टीम कोच ओम प्रकाश चौधरी ने बताया कि खिलाड़ी गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में 14 से 16 मार्च तक हाेने वाली ऑल इंडिया जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस दाैरान विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स बोर्ड सचिव रेणु पूनिया, मुकेश पारीक, कैलाशचंद्र, रोहन मीणा माैजूद रहे।

खबरें और भी हैं...