पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Aasind News Rajasthan News Memorandum Submitted To Sdm For Giving Fake Lease

फर्जी पट्‌टे देने का आरोप एसडीएम को ज्ञापन दिया

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

परासाेली के लाेगाें ने फर्जी पट्टे अन्य के नाम जारी कर भाइयों के नाम पंजीयन करवाने का आरोप सरपंच पर लगाया है। ग्रामीणों ने शुक्रवार काे कलेक्टर के नाम उपखंड अधिकारी कैलाश चंद्र मीणा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण राजेश कुमार, देवीलाल, कालूराम, धनराज, घनश्याम, सुवालाल, महावीर कुमार, बन्ना राम, प्रकाश चंद्र, श्रवण लाल, भगवती लाल, चेतन रेगर, सत्यनारायण, गोपाल लाल आदि ने ज्ञापन में बताया कि सरपंच ने पुराने ब्यावर-भीलवाड़ा रोड पर आबादी भूमि काे पुश्तैनी मकान दर्शाते हुए चार लाेगाें के नाम पट्टे जारी कर दिए। पट्टों का पंजीयन एक ही दिन किया गया। 3 दिन बाद सोमवार को इन भूखंडों में से आधे भूखंड सरपंच के भाइयों के नाम कर दिया गया। ग्रामीणाें ने कार्रवाई की मांग की।

आसींद. उपखंड कार्यालय में ज्ञापन देते ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...