पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Memorandum To The Chief Minister Against Npr

एनपीआर के विरोध में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीलवाड़ा | संविधान बचाओ एकता मंच ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को एनपीआर के विरोध में ज्ञापन सौंपा। प्रवक्ता अदनान अली ने बताया कि केंद्र सरकार जन विरोधी एवं संविधान विरोधी निर्णय लेकर देश को संकट में डाल रही है। ऐसे कानून संविधान की मूल भावना के विरूद्ध हैं। ज्ञापन देने के दौरान जमाते इस्लामी हिंद, पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया, राष्ट्रीय औलमा काउंसिल, अमन वेलफेयर सोसायटी एवं मुस्लिम महासंघ के कई पदाधिकारी उपस्थित थे।

दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में किया प्रदर्शन: पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया ने दिल्ली के दंगों में पॉपुलर फ्रंट दिल्ली पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के विरोध में कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व जिला महासचिव इरफान रंगरेज ने बताया कि मांडल अध्यक्ष आजाद जावेद मंसूरी, मांडल महासचिव इमरान बिसायती, एसडीपीआई मांडल विधानसभा अध्यक्ष यूसुफ मंसूरी आदि उपस्थित थे।
खबरें और भी हैं...