- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Meteorological Department Warns The Weather Will Change From Tomorrow Winter Will Come With Rain
मौसम विभाग ने चेताया: कल से माैसम बदलेगा, बरसात के साथ अाएगी सर्दी
एक अाैर पश्चिमी विक्षाेभ के सक्रिय हाेने की संभावना
जिले में बारिश की संभावना बनी हुई है। हाेली के अगले दिन धूलंडी काे जिले में बरसात हाे सकती है। मौसम विभाग के निदेशक शिव गणेश ने बताया कि 9 मार्च काे अासमान साफ रहेगा लेकिन 10 व 11 मार्च को प्रदेशभर मंे बरसात व ओलावृष्टि संभव है। 10 मार्च से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उभर सकता है। इसके असर से पूर्वी राजस्थान के अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक तथा पश्चिमी राजस्थान के नागौर, बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, बाड़मेर, पाली और जोधपुर में बादल गरजने के साथ हल्की बारिश होगी। इन इलाकों में 40 किमी प्रति घंटे की गति से हवा चल सकती हैं। 11 मार्च को अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक तथा पश्चिमी राजस्थान के नागौर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में बादल गरजने के साथ हल्की बरसात हो सकती है तथा कुछ स्थानों पर ओले भी गिर सकते हैं। रविवार काे माैसम खुला रहा अाैर दिन व रात के तापमान में बढ़ाेतरी दर्ज की गई।
दिन-रात के तापमान मंे ढाई गुना अंतर... दिन व रात के पारे मंे ढाई गुना तक का अंतर है। रविवार काे अधिकतम तापमान 27.2 अाैर न्यूनतम 11.6 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं शनिवार काे अधिकतम तापमान 26.2 अाैर न्यूनतम 9 डिग्री दर्ज किया गया।