- Hindi News
- National
- Aasind News Rajasthan News Mla Told The Problems Of Deputy Chief Minister Pilot
विधायक ने उपमुख्यमंत्री पायलट काे बताई समस्याएं
विधायक जब्बर सिंह सांखला ने उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट से मुलाकात कर विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। विधायक सांखला ने उप मुख्यमंत्री पायलट से आसींद क्षेत्र के भींडर से रामगढ़ स्टेट हाईवे-75 को 5.30 मीटर सुदृढ़ीकरण एवं चौड़ाई का प्रस्ताव स्वीकृत कराने की मांग रखी। मौजूदा समय में स्टेट हाईवे महज 3 मीटर चौड़ा है। हालत जर्जर है।
यह राजसमंद, अजमेर व भीलवाड़ा जिले को जोड़ता है। अंतरराष्ट्रीय तीर्थ स्थल सवाईभोज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। खनन क्षेत्र से भारी वाहनों का आवागमन भी रहता है। नेशनल हाईवे 158 व नेशनल हाईवे 148 डी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क है। इस सड़क का नवीनीकरण चौड़ाई का प्रस्ताव बजट घोषणा के तहत भिजवाया जा चुका है। सड़क की चौड़ाई कम होने से आए दिन हादसे होते रहते हैं।