- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Model School Admission Application Deadline 18
मॉडल स्कूल प्रवेश आवेदन पत्र की अंतिम तिथि 18
भीलवाड़ा | जिले में संचालित स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूलों में कक्षा 6 से 8 में प्रवेश आवेदन पत्र जमा करवाने की अंतिम तिथि बढ़ाकर 18 मार्च कर दी गई है। मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि होली पर्व से पहले लगातार 3 दिन विद्यालय में अवकाश होने से आवेदन जमा नही हो पाए। अंतिम तिथि 12 मार्च से बढ़ाकर 18 मार्च की गई है।