- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Mp Raised Issue Farmers Of 100 Villages Are Not Getting Respect Fund
सांसद ने उठाया मुद्दा, 100 गांवों के किसानों को नहीं मिल रही सम्मान निधि
भीलवाड़ा | सांसद सुभाषचंद्र बहेड़िया ने लोकसभा में नियम 377 के तहत भीलवाड़ा जिले में किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि मिलने में आ रही समस्या को सदन के पटल पर रखा। सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आंचलिया ने बताया कि बहेड़िया ने सदन में बताया कि भीलवाड़ा जिले में 1800 राजस्व गांवों में से लगभग 100 गांवो के किसानों को प्रधानमंत्री किसान समान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है। यह तकनीकी कारणों से है क्योंकि इन गावों का कोड योजना की वेबसाइट पर अंकित नहीं है। इस संबंध में कलेक्टर भीलवाड़ा ने समुचित कार्यवाही कर सरकार को भिजवाई है। बहेड़िया ने केंद्रीय कृषि, सहकारिता एवं किसान कल्याण मंत्री से मांग की कि इसका तत्काल समाधान कर किसानों को राहत दिलाएं।