पाइप फूटने से बस स्टैंड पर कीचड़
गंगापुर | बस स्टैंड पर रोजाना हजारों हजाराें लीटर पानी बहता है, जलदाय विभाग को कई बार शिकायत देने के बावजूद लीकेज पाइप दुरुस्त नहीं किए जा रहे। शनिवार को जलदाय विभाग के कनिष्ठ अभियंता सद्दाम हुसैन को रामप्रसाद माली, राकेश जागेटिया, अवधेश कुमार अादि ने ज्ञापन सौंपा। 10 दिन में समस्या समाधान नहीं हाेने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इस बारे में उपखंड अधिकारी विकास पंचोली को भी बताया। इधर, माली ने अाराेप लगाया कि जलदाय विभाग कस्बे में 35 मिनट भी नियमित पानी नहीं देता। दूसरी तरफ हजाराें लीटर पानी बह जाता है।