करेड़ा में मुंसिफ कोर्ट व आईटीआई की घोषणा
गंगापुर में खोला जाएगा सरकारी कॉलेज
उपखंड मुख्यालय करेड़ा में अब मुंसिफ कोर्ट एवं औद्योगिक शिक्षण संस्थान भी हाेगा। इसकी घाेषणा राज्य सरकार ने की है। घाेषणा हाेने पर लाेगाें ने खुशी जताते हुए क्षेत्रीय विधायक रामलाल जाट का अाभार जताया व मिठाई बांटी। राजस्थान विनियोग विधेयक 2020 पर वक्तव्य देते समय न्याय शीर्षक में करेड़ा में मुंसिफ कोर्ट खोलने की घोषणा हुई। अब तक लाेगाें को न्याय के लिए दूर जाना पड़ता है। बुजुर्ग, महिला एवं दिव्यांग पक्षकाराें को समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वकील अशोक लखारा ने बताया कि करेड़ा क्षेत्र में न्याय के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। युवा नारायणलाल खारोल का कहना है कि युवाओं का रुझान तकनीकी शिक्षा की ओर बढ़ेगा है। उनके लिए राेजगार के अवसर बढ़ेंगे।
गंगापुर | कस्बे में अरसे से की जा रही सरकारी काॅलेज की मांग पूरी हाे गई। राज्य सरकार के घाेषणा करते ही लाेगाें ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। विधायक कैलाश त्रिवेदी का स्वागत किया। यहां सरकारी काॅलेज नहीं हाेने से छात्र-छात्राओं को निजी काॅलेज में या रायपुर अथवा जिला मुख्यालय जाना पड़ता था। विधायक के जयपुर से गंगापुर लाैटने पर समर्थकाें ने फूल मालाओं से लाद दिया। नगरपालिका में हुए कार्यक्रम में उनके साफा बंधवाया। कस्बे में भी आतिशबाजी की गई। सहाड़ा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शंकरलाल जाट, पूर्व अध्यक्ष विष्णुकुमार सुवालका, नगर अध्यक्ष संजय हिरण, उपाध्यक्ष मुकेश चंदेल, धीरज चंदेल, सरपंच मोहनलाल तिवारी, देवीलाल शर्मा आदि उपस्थित थे।
गंगापुर. काॅलेज खुलने की घाेषणा पर सम्मान समाराेह में विधायक व अन्य।