नगरपालिका कर्मचारी फैडरेशन के पदाधिकारियाें ने ली शपथ
राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फैडरेशन शाखा भीलवाड़ा की कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण कार्यक्रम टाउन हॉल में बुधवार को हुआ।कार्यक्रम में अतिथि नगर परिषद सभापति मंजू चेचाणी, आयुक्त नारायणलाल मीणा, प्रदेश संगठन मंत्री हरनारायण माली, अध्यक्ष शिवकुमार गारू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र सारस्वत, पूर्व स्थानीय अध्यक्ष महेश शर्मा, नंदकिशोर पारीक, भैरूलाल जोशी, गोविंद वर्मा, बसंतीलाल मेहता, सज्जन सिंह चौहान, रामपाल गौरण, राजेश मल्होत्रा, विजय लोढ़ा अादि थे। कार्यकारिणी में देवीलाल मल्होत्रा को महामंत्री नियुक्त किया गया। इसके साथ ही 30 अन्य पदों पर नियुक्ति देकर शपथ दिलाई गई। इस मौके पर सभापति चेचाणी ने स्वच्छता एवं बेटी बचाओ की शपथ दिलाई।