- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Musical Sunderkand Recital On Chang39s Beat Celebrated Phagotsav
चंग की थाप पर किया संगीतमय सुंदरकांड पाठ, मनाया फागाेत्सव
श्रीराम मंडल सेवा संस्थान की अाेर से चंग की थाप पर सुंदरकांड पाठ कर फाग महाेत्सव मनाया। रामजी, बालाजी व खाटूश्याम के भजनाें चंग की थाप पर फागाेत्सव में माैजूद श्राेता गुलाल व पुष्पवर्षा कर नृत्य करने लगे। संस्थान के महासचिव रामअवतार पांडिया ने बताया कि चंग पर सुंदरकांड पाठ का अाखिरी कार्यक्रम संस्थान के कलाकाराें द्वारा शनिवार रात एमएलवी टेक्सटाइल काॅलेज के पीछे अाजादनगर में किया गया। मंगलचंद मिश्रा, सत्यनारायण सेनी, सुभाष शर्मा, बनवारी सेनी, राधेश्याम शर्मा, रमेश सिंधी, नंदलाल, देवेंद्र बूला अादि ने भजन पेश किए। दाैरान मंडल के सदस्याें के साथ ही पाठ में माैजूद श्रद्धालुअाें, महिलाअाें व बच्चाें ने भी चंग व धमाल पर नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया।