पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Mustard Arrival In Mandi More Than Thousand Quintals Daily

मंडी में रोज हजार क्विंटल से अधिक सरसों की आवक

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

यह सड़क डामर की नहीं बल्कि सरसों की लगती है। ये काले दाने सरसों के हैं जो कृषि उपज मंडी में इन दिनाें हर ओर दिख रहे हैं। हाल यह कि प्लेटफार्म के साथ ही सड़कों पर सुखाने के लिए जगह नहीं बची है। रोज 1000-1200 क्विंटल रायड़ा या काली सरसों मंडी में आ रही है। इस बंपर आवक से व्यापारी खुश हैं लेकिन किसान परेशान। सरकार ने अभी तक समर्थन मूल्य पर खरीद शुरू नहीं की। समर्थन मूल्य से कम दाम में किसानों को सरसों देनी पड़ रही है। पिछले साल समर्थन मूल्य 4200 रुपए प्रति क्विंटल था। इस बार यह 4425 रुपए तय किया है लेकिन भीलवाड़ा मंडी में सरसों की खरीद गुरुवार काे 3300 से 3800 रुपए प्रति क्विंटल बिकी। इस तरह किसानाें काे प्रति क्विंटल करीब 625 रुपए का नुकसान हो रहा है। बता दें कि, कोटा संभाग में 7 मार्च से सरसों की सरकारी खरीद शुरू हो चुकी है।

कृषि उपज मंडी में सड़काें पर सुखाने को डाली काली सरसाें-रायड़ा।
खबरें और भी हैं...