पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Mandal News Rajasthan News National Seminar In Bagore To Be Held On March 20

बागौर में राष्ट्रीय सेमिनार 20 मार्च को होगी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कस्बे के गुरुद्वारा परिसर में 20 मार्च को हाेने वाली राष्ट्रीय सेमिनार को लेकर मांडल उपखंड अधिकारी महिपाल सिंह चौधरी की मौजूदगी में ग्रामीणों व गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी की बैठक हुई। इसमें गढ़ को लेकर उपजे विवाद व ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री को दिए ज्ञापन के बारे में चर्चा की। ग्रामीणों का आरोप था की गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी ने कलेक्टर को प्रार्थना पत्र देकर गढ़ को अपने अधिकार क्षेत्र में लेने की कार्रवाई की।

जिसके विरोध में ग्रामीणाें ने बाजार बंद कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के इंद्रपाल सोनी ने बताया कि कमेटी ने कलेक्टर को गढ़ की सफाई, जीर्णोद्धार व होम्योपैथी हॉस्पिटल लगाने की मांग की थी। हमने गढ़ लेने को लेकर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की है। प्रशासन को लिखित में दिया है कि आज से पहले हमारे द्वारा गढ़ लेने को लेकर कोई मांग नहीं की गई। किसी प्रकार के दस्तावेज है तो उन्हें निरस्त कर दिया जाए। गढ़ बागाैर की धरोहर है, इस पर गांव के लाेगाें का अधिकार है। 20 मार्च को गुरुद्वारा परिसर में होने वाली सेमिनार के बारे में ग्रामीणाें ने कहा कि यह गांव का सौभाग्य है कि इतनी बड़ी सेमिनार बागाैर में हाे रही है। बैठक में थानाधिकारी खींवराज गुर्जर, लेहरुलाल धाभाई, देबीलाल पुजारी, राधेश्याम आचार्य, प्रहलादराय सोनी, तुलसीराम जीनगर, लादूलाल टेलर, ललित व्यास, सुनील कुमार देवपुरा, शिव व्यास, जमनालाल खटीक, घनश्याम व्यास अादि माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...