- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Newborns Will Be Transferred To Infant Hospital In The Cradle Of Mg Hospital
शिशु गृह में स्थानांतरित करेंगे एमजी अस्पताल के पालने में आई नवजात
भीलवाड़ा | महात्मा गांधी अस्पताल परिसर स्थित पालना में सोमवार को मिली बालिका को बाल कल्याण समिति द्वारा शीघ्र ही पालड़ी स्थित शिशु गृह स्थानान्तरित किया जाएगा। बालिका स्वस्थ है और उसके स्वास्थ्य पर चिकित्सकों द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है। बाल कल्याण समिति सदस्य चंद्रकला ओझा ने बताया कि सोमवार को दोपहर 12 बजकर पांच मिनिट पर पालने में मिली बालिका का वजन 2 किलोग्राम 400 ग्राम था। समिति अध्यक्ष गिरीश पांडेय, सदस्य फारुख पठान, सीमा त्रिवेदी व डॉ. राजेश छापरवाल ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. सपना से बालिका के स्वास्थ्य की जानकारी ली।