पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

नीलगायाें के झुंड ने किसान काे चपेट में लिया, मौत

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीलवाड़ा | रायपुर थाना क्षेत्र के नाथड़ियास गांव में नीलगायाें के झुंड काे भगाने के दाैरान उनकी चपेट में अाए किसान की मौत हो गई।

रायपुर पुलिस के अनुसार नाथड़ियास निवासी रज्जाक मोहम्मद (52) पुत्र पीरू खान पठान गुरुवार सुबह खेत पर गया था। वहां काम करते समय खेत में घुसी नीलगायाें काे भगाने के दाैरान रज्जाक माेहम्मद काे नीलगायों ने चपेट में ले लिया। इससे रज्जाक गंभीर घायल हो गया। यह देखकर खेत पर माैजूद रज्जाक की प|ी ने लाेगाें काे बुलाया। घायल रज्जाक काे रायपुर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया।
खबरें और भी हैं...