पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Not Tena Tetka On Childhood Take Treatment Dr Aggarwal

निसंतानता पर टाेना-टाेटका नहीं, इलाज लें: डाॅ. अग्रवाल

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सवालाें पर एक्सपर्ट डॉ. तरुण अग्रवाल जवाब


सवाल: विवाह हुए 3 साल हो चुके है पर अभी तक मेरी गोद नहीं भरी, डॉक्टर से जांच कराने पर पता चला कि पति के वीर्य में शुक्राणु नहीं है?

जवाब:- पुरुष के वीर्य में शुक्राणु न होने के कई कारण हो सकते है। सही कारण तलाशने के लिए हार्मोन टेस्ट के बाद टेस्टी क्यूलर बायोप्सी की जाती है और संवाहन प्रणाली के रंगीन एक्सरे भी लिए जाते है। इससे पता चलता है कि विकार किस किस्म का है।

सवाल: वीर्य में शुक्राणु की कमी है उचित सलाह दें?

जवाब:- कई प्रकार की जन्म जात एवं हार्मोनल बीमारियां या इंफेक्शन इसका कारण हो सकता है। जिनका हार्मोन या एंटी बायोटिक से इलाज संभव है।

ब्लास्टोसिस्ट ट्रांसफर के लाभ - रिसर्च के अनुसार ब्लास्टोसिस्ट कल्चर एवं ट्रांसफर से टेस्ट ट्यूब बेबी रिजल्ट में अहम बढ़ोतरी हुई है। ब्लास्टोसिस्ट कल्चर व ट्रांसफर का मुख्य लाभ है कि एक साथ कई गर्भ ठहरने से रोकना। इनका अर्थ है कि एक साथ कई गर्भ ठहरने से प्रसूति में जो जटिलताएं पैदा होती हैं वह कम हो जाती है।

- नोट- दैनिक भास्कर नॉलेज सीरिज में दिए गए टिप्स के साथ ही उचित सलाह व इलाज के लिए मरीज डॉ. तरुण अग्रवाल से उदयपुर स्थित सेंटर आरके हॉस्पिटल पर संपर्क कर सलाह ले सकते हैं। जहां आधुनिक तकनीक के साथ इलाज उपलब्ध है।

भीलवाड़ा। निसंतानता का प्रतिशत बढ़ रहा है। अधिक उम्र में शादी, असंतुलित खान-पान, प्रदूषण, मानसिक परेशानी, धूम्रपान आदि इसके कारण हैं। निसंतानता से जुड़े सवालों के जवाब रविवार को दैनिक भास्कर नॉलेज सीरिज के तहत भीलवाड़ा और चित्तौड़गढ़ में हुई कार्यशालाअाें में मिले। भीलवाड़ा में दाेपहर में शास्त्रीनगर हाउसिंग बाेर्ड स्थित एवरग्रीन स्कूल और चित्ताैड़गढ़ के सेंती स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में शाम काे कार्यशालाएं हुईं। निसंतानता विशेषज्ञ, आरके हॉस्पिटल एवं सेंटर के निदेशक डॉ. तरुण अग्रवाल ने समस्याअाें का समाधान किया। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि दंपती संतान के लिए अपना समय झाड़-फूंक एवं टोने टोटके में खराब कर देते हैं। वे समय रहते अनुभवी निसंतानता विशेषज्ञ की सलाह लें। आधुनिक तकनीक से निसंतानता का इलाज संभव है। वर्कशॉप में बांझपन का जरूरत अनुसार संभावित इलाज, दूरबीन ऑपरेशन, आईयूआई, आईवीएफ आदि एडवांस तकनीक के बारे में बताया।
खबरें और भी हैं...