रैली से पोषण पखवाड़े का आगाज
भीलवाड़ा | राष्ट्रीय पोषण अभियान के तहत बुधवार को पोषण पखवाड़ा प्रारंभ हुआ। बाल विकास परियोजना अधिकारी शहर के संचालित आंगनबाड़ी केंद्राें की कार्यकर्ताओं एवं स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने आमजन को पोषण व स्वास्थ्य के लिए जागृति लाने व उत्तम आहार, पोषाहार की गुणवत्ता के बारे में जानकारी दी। महिला एवं बाल विकास विभाग के उपनिदेशक नगेंद्र तोलंबिया, आरसीएचओ डाॅ. सीपी गोस्वामी एवं सीडीपीओ शहर शिवकंवर यदुवंशी ने हरी झंडी दिखाकर मुखर्जी उद्यान से रैली काने रवाना किया।