पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Objections Of Pur 5439s Objections Were Re Examined

पुर के 54 प्रभाविताें की आपत्तियों का फिर परीक्षण

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीलवाड़ा | उप नगर पुर के मकानों में आ रही दरारों से प्रभावितों की ओर से यूआईटी में दी आपत्तियों का फिर से परीक्षण किया जाएगा। कलेक्टर एवं न्यास अध्यक्ष राजेंद्र भट्ट ने गुरुवार शाम यूआईटी में अधिकारियों की बैठक में इस संबंध में निर्देश दिए। यूआईटी से सूची जारी होने के बाद 54 प्रभावितों ने आपत्तियां की। यूआईटी ने शेष 667 प्रभावितों को लॉटरी के माध्यम से भूखंडों का आबंटन कर दिया था। आबंटियों को आबंटन पत्र जारी किया जा रहा है। मीटिंग में सेक्रेट्री नितेंद्र पाल सिंह, एसई रामेश्वर लाल शर्मा एवं एक्सईन रविश श्रीवास्तव मौजूद थे।
खबरें और भी हैं...