- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Offer 512 Arghis In Sri Siddhachakra Mandal Vidhan Garba
श्री सिद्धचक्र मंडल विधान में 512 अर्घ्य चढ़ाए, किया गरबा
शास्त्रीनगर मेन सेक्टर स्थित दिगंबर जैन मंदिर के विद्यासागर मांगलिक भवन में अायाेजित सिद्धचक्र मंडल विधान कार्यक्रम के तहत रविवार काे 512 अर्घ्य चढ़ाने के साथ ही पंच परमेष्ठी विधान भी संपन्न किया गया। ट्रस्ट अध्यक्ष प्रवीण चौधरी ने बताया कि महिला दिवस पर पारसनाथ भगवान पर शांतिधारा का साैभाग्य महिला समाज ने प्राप्त किया। उपाध्यक्ष अलका सेठी व बेला चौधरी ने बताया कि विधान के बीच श्रीपाल मैना सुंदरी के दृश्य की मुद्रा भक्ति में प्रस्तुति नवीन उर्मिला चौधरी ने दी। प्रचार मंत्री सीमा सोनी ने बताया कि साेमवार काे 1024 अर्घ्याें का समर्पण होगा। विधान संगीतकार सत्येंद्र एंड पार्टी महुआ ने संपन्न कराया। इसी तरह, अारके काॅलाेनी स्थित श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान के 7वें दिन सिद्ध, अरिहंत, आचार्य, उपाध्याय, साधु परमेष्टि के गुणों की पूजा करके 512 श्रीफल चढ़ाए गए। इंदिरादेवी छाबड़ा के अस्थानिका के 8 उपवास के उपलक्ष्य में भागचंद, अभिषेक छाबड़ा ने शांतिधारा की। दाेपहर में इंद्रा देवी के उपवास पर भजन एवं विनतियों का आयोजन सुधा सागर निलय में किया गया।