- Hindi News
- National
- Kotari News Rajasthan News Officers Arrived To Investigate Poor Material In Boundary Wall Construction
चारदिवारी निर्माण में घटिया सामग्री की जांच करने पहुंचे अधिकारी
किशनगढ़ वन क्षेत्र में चारदीवारी निर्माण में अनियमितता व घटिया निर्माण सामग्री काम में लिए जाने को लेकर शनिवार को वन अधिकारी व जहाजपुर रेंजर मूलचंद शर्मा मौके पर पहुंचे।
रेंजर शर्मा ने बताया वन क्षेत्र में निर्माणाधीन चारदीवारी कार्य में ठेकेदार द्वारा बरती जा रही लापरवाही व घटिया मटेरियल का उपयोग करने की शिकायत मिली है। ठेकेदार को विभाग द्वारा निर्माण सामग्री उपलब्ध नहीं कराई थी। ठेकेदार को 15 दिन पहले ही निर्माण कार्य रोकने के आदेश दिए थे परंतु उसने निर्माण कार्य जारी रखा। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को भेज दी है। संबंधित कर्मचारियों व ठेकेदार पर नियम विरुद्ध कार्य करने को लेकर कार्रवाई की जाएगी। वहीं वन भूमि से पत्थरों का अवैध खनन पर रेंजर शर्मा ने मौके पर जाकर जानकारी देने की बात कही।
ग्रामीणों का कहना है कि 3 किमी चारदीवारी निर्माण में सैकड़ों पत्थर की ट्रॉलियां वन भूमि से खनन कर काम में ली जा रही हैं।