पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Officers Gave Land Before The Company Was Formed

कंपनी बनने के पहले ही अफसराें ने दे दी जमीन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भीलवाड़ा | जन चेतना समिति के संयोजक उदयलाल भडाणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एक सूटिंग कंपनी के नाम किया भूमि आबंटन निरस्त करने की मांग की। इसके लिए मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री, उद्योग मंत्री, मुख्य सचिव व संभागीय आयुक्त के नाम ज्ञापन कलेक्टर को दिया। भडाणा ने बताया कि एक सूटिंग कंपनी ने भूमि आबंटन के लिए न तो आवेदन किया और न उसके नाम वास्तविक अाबंटन हुअा है। अधिकारियों ने मिलीभगत से इस फर्म के पक्ष में लीज डीड निष्पादित कर दी। जबकि डीड के वक्त तक कंपनी ही अस्तित्व में नहीं थी। कलेक्टर की अाेर से गठित कमेटी साढ़े पांच महीने बाद भी रिपाेर्ट नहीं दे सकी।
खबरें और भी हैं...