- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Opposition To Give 190 Bigha Land Of City Council To Uit
नगर परिषद की 190 बीघा जमीन यूआईटी को देने का किया विरोध
भीलवाड़ा | नगर परिषद क्षेत्र की बिलानाम जमीन यूआईटी के नाम करने का सभापति मंजू चेचाणी व पार्षदाें ने विराेध किया। इस संबंध में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि सांगानेर, कुवाड़ा और आरजिया की 190 बीघा से अधिक जमीन यूआईटी को सौंपी जा रही है। जबकि यूआईटी के पास पहले से काफी जमीन पड़ी है। नगर परिषद काे सार्वजनिक महत्व के कार्यों जैसे कचरा प्रबंधन, फायर स्टेशन के लिए जमीन की जरूरत है। सभापति मंजू चेचाणी ने बताया कि शहर के पैराफेरी क्षेत्र का विकास करने का दायित्व यूआईटी पर है लेकिन आरजिया की उक्त जमीन आवासीय क्षेत्र की है। पैराफेरी नहीं होने से यूआईटी के नाम जमीन हस्तांतरित करने का अधिकार भी नहीं है। आयुक्त भी कलेक्टर को पत्र भेजकर आपत्ति जता चुके हैं। यूआईटी को जमीन सौंपने से नगर परिषद के पास जमीन कम रह जाएगी। उपसभापति मुकेश शर्मा का आरोप है कि कुवाड़ा की जमीन पर भूमाफिया की नजर है जो कॉलोनी विकसित करना चाहता है। उसे फायदा पहुंचाने के लिए नगर परिषद की जमीन यूआईटी को दी जा रही है। यूआईटी नगर परिषद काे विकास शुल्क के 43 करोड़ रुपए भी नहीं लौटा रही।