पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Banera News Rajasthan News Opposition To Grant Of Nac Canceled In Gram Sabha

एनअाेसी देने का विराेध ,ग्रामसभा में रद्द

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

खनन कंपनी के खिलाफ आंदोलन

खनन के लिए जमीन देने के लिए महुअा खुर्द पंचायत की अाेर से जारी की गई एनओसी रविवार को ग्राम सभा में िनरस्त करने का निर्णय लिया। ग्राम पंचायत द्वारा एनओसी देने के निर्णय के विरोध में उप सरपंच संपत माली सहित वार्डपंचों ने शुक्रवार रात बनेड़ा थाने पर प्रदर्शन कर सरपंच व ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की थी। उप सरपंच ने बताया कि 20 फरवरी को सरपंच किशन जाट की अध्यक्षता में कोरम की बैठक हुई। विकास कार्यो के प्रस्ताव लेने के बाद कोरम रजिस्टर में एक पेज खाली छोड़कर हस्ताक्षर करवा लिए। इसके बाद सरपंच व सचिव ने खाली पेज पर एक कंपनी को एनओसी का प्रस्ताव लिखकर एनओसी जारी कर दी। धोखे से हस्ताक्षर करवाकर खनन के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करने की बात सामने आने पर लोगों में रोष फैल गया था। रविवार को विशेष ग्राम सभा सरपंच किशन जाट की अध्यक्षता में हुई। जिसमें 20 फरवरी की कोरम की बैठक में जारी की गई एनओसी को सर्वसम्मति से निरस्त करने का प्रस्ताव लिया।

खबरें और भी हैं...