पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Pander News Rajasthan News Panchayat Will Bear Up To 50 Of Expenditure On Installing Cctv Cameras

सीसीटीवी कैमरे लगाने पर पंचायत वहन करेगी 50 फीसदी तक खर्च

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

हाेली व शीतला सप्तमी पर्व काे लेकर रविवार काे पुलिस थाने में थाना प्रभारी गाेपाल लाल शर्मा की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक हुई। उन्होंने शराब पीकर झगड़ा नहीं करने, बोर्ड परीक्षा के दाैरान डीजे पर प्रतिबंध लगाने के बारे में जानकारी दी।

पंडेर सरपंच प्रतिनिधि मुकेश कुमार जाट ने चोरी की वारदाताें पर अंकुश लगाने के लिए मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की बात कही। उन्हाेंने कहा कि सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 50 फीसदी भुगतान ग्राम पंचायत द्वारा वहन करने की बात कही। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष नवीन कुमार डाणी ने मुख्य बस स्टैंड पर ग्राम पंचायत द्वारा बैरीकेड लगाने की मांग की। इस पर सरपंच प्रतिनिधि ने जल्द बैरीकेड लगाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मुकेश कुमार जाट, नवीन कुमार डाणी, जगदीश जाट, रामबाबू शर्मा, छन्नू मोहम्मद, मोनू सुखवाल, महावीर भाट, मोनू माली, राकेश शर्मा मौजूद थे।

बीगोद | पुलिस थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक थानाधिकारी जसवंत सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें त्यौहार को शांति पूर्ण तरीके से मनाने काे कहा गया। बैठक में गोविंद सिंह कानावत, भाजपा नेता हरीश भट्ट, श्यामलाल सैन, मुबारिक लाहोरी, मोहम्मद हुसैन, मुनीर लोहार, हारून लोहार, कयुम लोहार, हरीश सनाढ्य एडवोकेट, रामेश्वर मूंदड़ा माैजूद थे।

खबरें और भी हैं...