पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Panther Died Due To Vehicle Collision On Highway

हाईवे पर वाहन की टक्कर से पैंथर मरा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पांसल गांव के पास रात 10:30 बजे मिला शव

पांसल के पास रात में पैंथर मरा पड़ा मिला। माना जा रहा है कि सड़क पार करते समय किसी वाहन ने टक्कर मार दी। वन विभाग की टीम ने शव वन विभाग के डिविजनल अाॅफिस में रखवाया है। पाेस्टमार्टम शनिवार काे कराया जाएगा।

पांसल वन सुरक्षा समिति के अध्यक्ष सुरेंद्रसिंह ने बताया कि पालना देवनारायण स्थान के पास हाेटल संचालक अभिषेक ने रात करीब 10:30 बजे वन्यजीव का शव पड़ा हाेने की सूचना दी। इस पर वन विभाग अाैर पुलिस काे बताया गया। वन रक्षक भूपेंद्रसिंह, फाेरेस्टर भंवरलाल बारेठ एवं गार्ड शंकरलाल समेत कई लाेग माैके पर पहुंच गए। करीब साढ़े 4 साल के नर पैंथर के सिर से काफी खून बह चुका था। वाहन की चाेट इतनी तेज लगी कि उछलकर पैंथर डिवाइडर पर गिरा अाैर माैत हाे गई। जिला वन अधिकारी डीपी जगावत के अनुसार ग्रामीणाें ने पैंथर मरे हाेने की सूचना दी। उसके सिर में कहरी चाेट लगने से माैत हुई है। इसका मेडिकल बोर्ड से पाेस्टमार्टम कराएंगे। हाईवे से सटे जंगल में वन्यजीव हाेने की बात सप्ताहभर से हाे रही थी। किशनलाल धाेबी ने अपने खेत पर पैंथर हाेने की बात भी कही थी लेकिन लाेगाें ने माना कि जरख दिखा हाेगा। शुक्रवार रात हादसे के बाद माना जा रहा है कि वह वन्यजीव पैंथर ही रहा हाेगा जाे कहीं से भटकते हुए यहां तक पहुंच गया।

खबरें और भी हैं...