पैंथर का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार
भीलवाड़ा | पांसल के पास मृत मिले पैंथर का पोस्टमार्टम के बाद शनिवार काे अंतिम संस्कार कर दिया। पांसल के पास हाईवे पर रात में पैंथर मरा पड़ा मिला था। जिसकी मौत किसी वाहन से टकराने से हुई थी। वन विभाग की हरणी चौकी लेकर चले गए। यहां डॉक्टर ने पोस्टमार्टम किया। इसके बाद वहीं अंतिम संस्कार कर दिया गया।