पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Phag At The Dudhadhari Temple Babadham Played With Flowers

दूदाधारी मंदिर, बाबाधाम में फाग...फूलों से खेली हाेली

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुवालका सहेली क्लब

हाेली के एक दिन पहले शहर में उत्साह का महाैल रहा। मंदिराें, धर्म स्थलाें, पार्क व अन्य सार्वजनिक स्थानाें पर फागाेत्सव मनाए। मंदिराें में भगवान काे गुलाल व फूलाें से हाेली खेलाई गई। गाेवत्साें ने रसिया, फाग व हाेली गीताें की प्रस्तुति देकर भक्ताें काे अानंदित किया। चंग की थाप पर रामजी, बालाजी व खाटूश्याम के भजनाें व धमालाें पर श्राेता झूमते रहे। महिलाअाें ने भी पार्क व गली-माेहल्लाें राधाकृष्ण की झांकी सजा गुलाल व पुष्पवर्षा कर फागाेतसव मनाया।

सांगानेरी गेट स्थित दूदाधारी गाेपाल मंदिर में भगवान काे गुलाल व फूलाें से फागाेत्सव मनाया। गाेवत्स दिव्यांशु भाई, चेतन शर्मा, अजय साेनी, गाेविंद सेन व राजेश काबरा द्वारा प्रस्तुत भजन, रसिया व फाग गीताें पर श्राेताअाें ने नृत्य कर खुशी जताई। पुजारी कल्याण शर्मा ने बताया कि अायाेजन काे लेकर भगवान दूदाधारी गाेपाल का अाकर्ष श्रृंगार कर गुलाल व फूलाें से हाेली खेला फागाेत्सव का शुभारंभ किया।

बाबाधाम में पुष्पवर्षा व भजनाें के बीच महिला मंडल द्वारा फागाेत्सव मनाया। बाबाधाम के अध्यक्ष विनित अग्रवाल ने बताया कि महिलाअाें ने फाग गीताें पर नृत्य प्रस्ुति दी। गुलाब, हजारा अादि फूलाें से पहले भगवान काे हाेली खेलाई फिर महिलाअाें ने एक-दूसरे काे गुलाल लगाकर फूलाें से हाेली खेली। अंत में महाअारती की गई।

श्रीराम मंडल सेवा संस्थान ने अाजादनगर में हैप्पीडेज स्कूल के पीछे फागाेत्सव मनाया गया। महासचिव रामअवतार पांडिया ने बताया कि संस्थान के कलाकारों ने चंग की थाप पर रामजी, हनुमानजी, खाटूश्यामजी के भजनों व धमालों पर सुंदरकांड की चौपाइयां गाई। राजपाल जाट,जगदीश जाट, बनवारी माली,मधुसूदन डागा, हरि मूंधड़ा, लक्ष्मण शेखावत, अनिल तिवाड़ी, रामकुमार शर्मा, बलवीर मेघवाल, शुभकरण शर्मा ने चंगवादन किया। संस्थान सदस्याें ने पक्के रंग के बजाय गुलाल से हाेली खेलने का संकल्प लिया।

राजस्थान ब्राह्मण महासभा नगर महिला संगठन की अाेर से वीर सावरकर चाैक स्थित हनुमान मंदिर में फागाेत्सव मनाया। अध्यक्ष कमला शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेखा शर्मा व जिलाध्यक्ष अमृता उपाध्याय ने बेटी बचाअाे- बेटी पढ़ाअाे के साथ ही बेटियाें व महिलाअाें काे अात्मरक्षा के प्रशिक्षण की शपथ दिलाई। स्वाति, सविता, भवि, खुश्बू ने कृष्ण व राधा का रूप धरा। मंज, संताेष, अंजू ने भजनाें की प्रस्तुति दी।

बालाजी महिला मंडल शास्त्री नगर का दसवां वार्षिक उत्सव एवं फाग महाेत्सव मनाया गया। राजकुमारी अजमेरा ने बताया कि मंडल की सदस्याअाें ने भजनाें की प्रस्तुतियां देने के साथ ही नृत्य भी किया। आशा नाहर, पदमा तोषनीवाल, भगवती आडवाणी, नंदिनी, रेखा सोमानी, उषा, दुर्गा बाहेती, मैना बाहेती आदि मौजूद रहीं।

कमला विहार कॉलोनी स्थित राधाकृष्ण मंदिर मे कमला महा परिवार के सदस्यों द्वारा फागोत्सव मनाया गया। संचालन राधाकृष्ण मंडल की अध्यक्षा नलख पारीक ने किया। पार्वती पटवारी, मंजु पारीक, सुनंदा शर्मा, ललिता न्याती, चंदा जागेटिया, राजकुमारी पुरोहित, सुधा गुप्ता, शिल्पा बसेर, मनोरमा गुप्ता, प्रमिला सिंह, प्रीति रांका, कौशल्या दाधीच ने फाग गीतों की प्रस्तुति दी।

गुलमंडी में बावड़ी के बालाजी के पास चारभुजा मंदिर में फाग उत्सव मनाया गया जिसमें जिसमें ठाकुरजी को फूलों की होली खेलाई गई। गिरजादेवी कुदाल, संतोष पारीक, सोनू शर्मा, वैजयंती माला पाराशर मौजूद थीं।

आरके कॉलोनी स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में महिला मंडल द्वारा फाल्गुन के गीत गाकर नृत्य किया। पार्वती देवी, गोपाल देवी, उमा देवी, राजू देवी, शकुन्तला देवी, कान्ता देवी, भगवती देवी, लीला, सुशिला, देना विजयवर्गीय ने नंदजी के लाला रंग मत डाले रे सावरिया गीत पर नृत्य किया।

संतोषी माता मंदिर में होली मिलन व फागोत्सव मनाया गया। क्लब की प्रवक्ता प्रियंका सुवालका ने बताया कि सदस्याओं ने स्वस्थ भारत अभियान के तहत स्वच्छता व सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भीलवाड़ा की शपथ ली। फूल व गुलाल से होली खेली। नूतन, नीलम, प्रियंका, मीनू, रितु, खुशबू, शालिनी, पवन, मीना, सरस्वती मौजूद थीं।

दाधीच महिला मंडल प्रकोष्ठ द्वारा महिला दिवस पर मां दधिमथी मंदिर आजादनगर में फागोत्सव मनाया। होली के रसिया राधे कृष्ण के भजन गाए। गायिका आकृति मिश्रा की प्रस्तुति अाकर्षण रही। जिला दाधिच महिला मण्डल की कला कुदाल ने शानदार व्यवस्था की। महिला दिवस पर मंजू शर्मा, निर्मला जोशी का सम्मान किया गया। शाम को मा दधिमथी की आरती की गई।

गायत्री मंदिर में वर्धमान काॅलाेनी महिला मंडल की सदस्याअाें ने फागाेत्सव मनाया। मइया मंगवा दे मेरे लाला को चांदी की पिचकारी, होली खेलांगा आपां रंग और गुलाल से व होलिया में उड़े रे गुलाल अादि भजनों की प्रस्तुति दी गई। रेशमा बाफना, वीणा खटोड, विजया सोमनी, श्वेता पाटोदी, सावित्री उपस्थित थीं।

मंडपिया विद्यालय में वार्षिकोत्सव व होली स्नेह मिलन समारोह हुअा। संचालक दुर्गेश वैष्णव ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, नाटक व कविता पाठ की प्रस्तुति दी गई। अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों व शिक्षकों को पुरस्कार दिए। छात्रा गायत्री जाट ने झांसी की रानी लक्ष्मी बाई की प्रस्तुति के माध्यम से बेटी बचाओ पर जोर दिया।

तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम ने होली मिलन समारोह मनाया। शुभारम्भ सौरभ चोरडिया ने नमस्कार महामंत्र एवं टीपीएफ गीत के संगान से किया। अध्यक्ष भैरूलाल बापना ने स्वागत और महिला दिवस की महत्ता बताते हुए नारी शक्ति को सलाम किया। कार्यक्रम मे लक्ष्मीलाल गांधी, अंकुर बोरदिया, विनोद पितलिया, नवीन वागरेचा आदि सदस्यों ने विचार व्यक्त किए। मुख्य वक्ता अपर्णा सामसुखा ने नारी की सफलता का रहस्य बताते हुए अपनी सफलता के सूत्र बताए। संचालन रचना सुराणा एवं सपना कोठारी ने किया।

कुमुद विहार में फागोत्सव मनाया गया। कुमुद विहार प्रथम की निवासी शशि अग्रवाल, कृष्णा लड्ढा व रेखा तोतला ने बताया कि महिला व पुरुष सदस्यों ने सपरिवार कुमुद विहार में फागोत्सव मनाया। सभी ने ठाकुरजी के साथ फूलों से होली खेली। कॉलोनी की गीता गट्टानी, मोहित जैन, पूजा बजाज, प्रीति त्रिवेदी, शारदा माहेश्वरी अादि सदस्याअाें ने फूलों से होली खेल गीताें की प्रस्तुति दी।

भारत विकास परिषद आजाद शाखा ने आनंद धाम हवेली में फागाेत्सव मनाया। कार्यक्रम की विशेषता महिला प्रमुख विजया सोमानी और कल्पना सोनी द्वारा कृष्ण और राधा का वेश धारण कर सभी को मोहित किया। पुष्पा गग्गड़ ने मनमोहक गीत प्रस्तुत कर समा बांध दिया। भारती मोदानी, किरण सेठी, विजया सोमानी, सीमा गोयल, रेखा सोड़ानी, कल्पना सोनी, स्नेहा व्यास,मधु गुप्ता,निहारिका सोमाणी, आरती खटोड़,सुमन सोमाणी, पल्लवी ढांचा उपस्थित थीं।

बद्रीनारायण मंदिर में रंग उत्सव... धानमंडी स्थित बद्रीनारायण मंदिर परिसर में आयोजित रंग उत्सव का शुभारंभ गणेश वंदना के साथ किया गया। भजन गायक ओम प्रकाश भदादा ने सांवरिया ने डाल्याें रंग हाय में रंगीली हो गई गाया तो श्रोता मंत्रमुग्ध होकर नाचने लगे। संजय पंचोली, हितेश व्यास, सुशील भराडिया, कांता भदादा, दिलीप कोली, गोविन्द सोनी ने भी होली के भजनों की प्रस्तुतियां दी।

अारके-अारसी में फागाेत्सव कल...आरके-आरसी माहेश्वरी महिला मंडल का फागोत्सव 10 मार्च को दिन में 2:30 बजे से महेश भवन में मनाया जाएगा। अध्यक्ष इंदिरा हेड़ा और सचिव चेतना जागेटिया ने बताया कि गुलाल से तिलक लगाकर हाेली खेली जाएगी। प्रचार मंत्री सुनीता काबरा के अनुसार भजन गायन हाेगा।

एलएनजे ग्रुप की अाेर से आजाद चौक में साेमवार शाम 7 से हाेली मनाएंगे। ओएसडी रजनीश वर्मा ने बताया कि कंडों से हाेली बनाई जाएगी। आजाद चौक विकास समिति व पूर्वांचल जन चेतना समिति लायंस क्लब टेक्सटाइल सिटी एवं 10 अन्य गैर सामाजिक संगठनाें के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्यक्रम हाेंगे।

कमला विहार

ब्राह्मण महासभा

गायत्री मंदिर

बद्रीनारायण मंदिर

नीलकंठ महादेव मंदिर

श्रीबालाजी महिला मंडल

भारत विकास परिषद

बालाजी मंदिर

कुमुद विहार
खबरें और भी हैं...