पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Prabhat Pheri Held On The Anniversary Of Dandi March

दांडी मार्च की वर्षगांठ पर निकाली प्रभात फेरी

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती और ऐतिहासिक दांडी यात्रा की वर्षगांठ पर गुरुवार को प्रभात फेरियां, सर्वधर्म प्रार्थना सभाएं हुईं। जिला मुख्यालय पर राइट चॉइस स्कूल में ब्लॉक संयोजक अंकुर त्रिपाठी की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। मांडलगढ़ ब्लॉक में संयोजक दुर्गालाल काबरा, सह संयोजक घनश्याम पोरवाल के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। बिजाैलिया में संयोजक गोपालसिंह राव, सह संयोजक कमलेश सेन, सहाड़ा ब्लॉक में संयोजक सुनीलदत्त शर्मा, सह संयोजक चांदमल गाडरी के सानिध्य में कार्यक्रम हुआ। आयोजन समिति के जिला संयोजक अक्षय त्रिपाठी ने बताया कि सप्ताहभर विभिन्न कार्यक्रम कर अधिक से अधिक लोगों को गांधीजी के जीवन दर्शन से अवगत कराएंगे।

खबरें और भी हैं...