पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Shahpura News Rajasthan News Prabhat Pheriyas Of 51 Villages Got Confluence

51गांवों की प्रभात फेरियाें का संगम हुअा

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दोई का खेड़ा गांव में 51 गांवों से आई हरिबोल प्रभातफेरियाें का संगम हुअा। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा कर अभिनंदन किया। इससे पूर्व मंगलवार रात भजन संध्या का आयोजन हुआ। लुलांस रामद्वारा के संत निर्मल राम महाराज, संत रामविश्वास महाराज के सानिध्य में सत्संग का आयोजन हुआ। संत निर्मलराम महाराज ने धर्मसभा में ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संकल्प दिलाते हुए कहा कि नशा करने से तन- मन की अशुद्धि होती है तथा धन का नाश होता है। दौरान प्रधान गोपाल गुर्जर, उप प्रधान बजरंगसिंह राणावत, रामजस गुर्जर, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष दिलीप, कांग्रेस कमेटी जिला महासचिव रामेश्वर सोलंकी, सरपंच टेना देवी, कालूराम गुर्जर, उपसरपंच दयाराम गुर्जर, रामेश्वर पटेल, रामकिशन डोई, भोमा डोई सहित ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...