पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Protest Against Giving Pasture Land 70 Km Away For Mining Company

खनन कंपनी के लिए चरागाह जमीन 70 किमी दूर देने के विरोध में प्रदर्शन

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

महुआ खुर्द के ग्रामीणाें अाैर भाजपा नेताअाें ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

महुआ खुर्द की जमीन जिंदल साॅ लिमिटेड काे देने के खिलाफ ग्रामीण लामबंद हो गए। इसको लेकर जारी एनओसी और अन्य जगह दी गई चरागाह जमीन के आबंट की प्रक्रिया को निरस्त करने के खिलाफ ग्रामीणाें ने बुधवार काे कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। कलेक्टर को ज्ञापन देकर खनन कंपनी काे जमीन देने के लिए जारी एनओसी और अन्य चरागाह जमीन के आबंटन को निरस्त करने की मांग की है। ज्ञापन में अाराेप लगाया गया कि महुआ खुर्द पंचायत की बैठक में एेसा काेई प्रस्ताव नहीं लिया गया था। सरपंच और सचिव ने बाद में राजनीतिक दबाव और मिलीभगत करके प्रस्ताव जोड़ लिया। पंचायत की ओर से गलत तरीके से एनओसी जारी की गई। चरागाह की जमीन 70 किलोमीटर दूर कोटड़ी के छापरेल में दी जा रही है। वहां पशुओं को ले जाना संभव नहीं है। इस दाैरान भाजपा जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली, पूर्व प्रधान गोपाललाल जाट, सूर्यप्रकाश शर्मा, मोहनलाल जाट, गोवर्धनलाल बलाई, नेतराम शर्मा, राजेश जाट, राहुल सोनी, राजेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।

भाजपा ने किया समर्थन: भाजपा ने भी जिलाध्यक्ष लादूलाल तेली के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन दिया। प्रवक्ता कैलाश सोनी ने बताया कि इस दौरान जिला महामंत्री राजासाध वैष्णव, जिलामंत्री भैरूलाल मेघवंशी, कच्ची बस्ती प्रकोष्ट के गोवर्धन सिंह कटार, पूर्व पार्षद ज्योति आशीर्वाद, शोभिका जागेटिया, मोनिका माहेश्वरी, किशोर सोनी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अनमोल पाराशर आदि उपस्थित थे।

चरागाह की जमीन खनन कंपनी को देने के विरोध में धरने पर ग्रामीण।
खबरें और भी हैं...