मतदान दिवस पर 15 को सार्वजनिक अवकाश
भीलवाड़ा | पंचायत समिति मांडल कीपंचायत आलमास, अमरगढ़, बावलास, भावलास, जोरावरपुरा, लेसवा, सिडियास, सुरास एवं टहूंका के लिए सरपंच एवं वार्डपंच पदों के लिए निर्वाचन के लिए 15 मार्च (रविवार) को मतदान दिवस होने से संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। वहीं, जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र भट्ट ने आदेश जारी कर पंचायत समिति मांडल की चुनाव वाली पंचायतों के 5 किमी परिधि क्षेत्र में 13 से 15 मार्च तक सूखा दिवस रहेगा।