रेलवे कर्मचारी ने किया दूसरे पर हमला, घायल
मांडलगढ़ | कस्बे के एक रेलवे कर्मचारी पर रेलवे के ही दूसरे कर्मचारी ने किसी बात को लेकर सरिये से हमला कर दिया। इससे वह घायल हाे गया। उसका अस्पताल में इलाज करवाया गया। बताया गया कि रेलवे कर्मचारी चंचल पर दूसरे कर्मचारी दीप विजय ने हमला कर दिया। पुलिस माैके पर पहुंची। मांडलगढ़ थाने में दाेनाें पक्षाें में समझौता हाे गया।