- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Ram Katha Begins With A Procession Of 151 Kalashas
151 कलशों की शोभायात्रा के साथ राम कथा शुरू
राम कथा सेवा समिति की अाेर से रीको स्थित पंचमुखी बालाजी मंदिर में गुरुवार को कलश यात्रा के साथ राम कथा शुरू हुई। पहले दिन दिव्य मोरारी बापू ने कहा कि राम की कथा साक्षात राम है। इसे सुनकर जीवन में उतारने वाला व्यक्ति असाधारण हो जाता है। पंचमुखी बालाजी मंदिर के महंत जमुनादास ने बताया कि सुबह 9 बजे लक्ष्मीपुरा के चारभुजा मंदिर से 151 कलशों की शोभायात्रा महामंडलेश्वर स्वामी गंगेश्वरानंद, महंत सरजूदास, महंत संतदास एवं महंत श्यामसुंदर दास के सानिध्य में निकाली। रामायण की स्थापना के बाद कथा शुरू हुई। पुजारी मुरारी पांडे ने बताया कि कथा के दौरान रामलाल जाट, विक्रम सिंह, कमल गुर्जर, रामनारायण लढ़ा, रामेश्वर लाल जाट, भैरु लाल जाट, गणपत सिंह, अभयसिंह चुण्डावत, माया तिवारी, चंद्रकांता बाहेती, इंदिरा उपाध्याय, अनु शर्मा, रीता पांडे ने आरती में भाग लिया। संचालन पंडित अशोक व्यास ने किया।
हनुमान जन्मोत्सव पर रक्तदान शिविर लगाने का निर्णय
महावीर हनुमान सेवा संस्थान की अाेर से पीपलेश्वर महादेव में संस्थान की मीटिंग हुई। मीटिंग में सर्वसम्मति से हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया। 5 अप्रैल को रक्तदान शिविर पीपलेश्वर महादेव मंदिर एवं 7 अप्रैल को सुबह अखण्ड रामायण पाठ का प्रारम्भ हाेगा। 8 अप्रैल सुबह पाठ का समापन होगा।