- Hindi News
- National
- Gulabpura News Rajasthan News Randha Powa Today Shitala Ashtami Will Play Tomorrow
रांधा-पोवा आज, कल खेलेंगे शीतला अष्टमी
शीतला माता काे किया शीतल, सुनी दशा माता की कहानियां
पूजा-अर्चना कर घर परिवार मेंे स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना करेंगी महिलाएं, ठंडा खाएंगे
क्षेत्र में सोमवार को शीतला सप्तमी पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। पर्व को लेकर रविवार को महिलाएं रांधा-पोआ करेंगी। मीठे व तले पकवान, दही का ओल्या, चावल, पचकूटा अादि व्यंजन बनाए जाएंगे। इन व्यंजनाें का शीतला माता को भोग लगाकर घर परिवार के स्वास्थ्य व समृद्धि की कामना की जाएगी। सोमवार सुबह से शीतला माता की पूजा-अर्चना शुरू हाेगी। रंग-गुलाल खेला जाएगा। शनिवार काे किराना दुकानाें पर ग्राहकों की भीड़ रही।
सवाईपुर | सवाईपुर एवं क्षेत्र के गांवों में शीतला अष्टमी का त्याेहार साेमवार काे मनाया जाएगा। इससे पहले रविवार काे रांधा-पुआ किया जाएगा। आकोला, खजीना अादि गांवों में महिलाअाें ने रांधा-पुआ करने के लिए खरीदारी की। शीतला माता की पूजा के लिए सामग्री खरीदी।
बनेड़ा | शीतला सप्तमी पर्व रविवार को मनाया जाएगा। शनिवार को घरों में महिलाओं ने पापड़-पपड़ी सहित अन्य व्यंजन बनाए। बाजार में शीतला पूजा के लिए सामग्री खरीदने वालों की भीड़ रही।
बागाैर | आसपास के गांवों में रांधा-पाेवा रविवार काे होगा। महिलाएं शीतला माता पूजन सोमवार को कर ठंडा भोजन करेंगी।
गुलाबपुरा | कस्बे में शीतला सप्तमी के पर्व पर घरों में महिलाओं ने रांदा पोआ की तैयारी शुरू कर दी। शीतला सप्तमी पर्व सोमवार 16 मार्च को मनाया जाएगा। कस्बे में शीतला सप्तमी पर भी एक दूसरे के रंग गुलाल लगाकर मनाने की परंपरा है। शीतला सप्तमी पर शीतला माता की महिलाएं शीतल व्यंजनाें से पूजा अर्चना करती हैं।
भीलवाड़ा | जूनावास महिला मंडल शनिवार को मां शीतला माता को जल से ठंडा किया। मंडल की स्नेहलता पटवारी व उमा काबरा ने बताया कि यह परंपरा 12 साल से हो रही है। जूनावास पटवारी मंदिर से शीतला माता तक ढोल के साथ होली व गणगौर के गीत गाते हुए पहुंची। यहां महिलाओं ने दशामाता की कथा सुनी। आशा, सुमित्रा, गीता, नीलम, मोनिका, मंजुला, सरला काबरा, संगीता पटवारी, अनिता पटवारी आदि मौजूद थीं।