पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • Bhilwara News Rajasthan News Rangili Duo Pratiyagita Won The Title By Manju Sethi And Anju Patodi

रंगीली जोड़ी प्रतियाेगिता का खिताब मंजू सेठी और अंजू पाटोदी ने जीता

एक वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

श्री दिगंबर जैन महिला महासमिति मैत्री संभाग भीलवाड़ा का होली के रंग मस्ती के संग कार्यक्रम देव रिसोर्ट में हुआ। सभी सदस्यों ने गुलाल और फूलों के साथ होली खेली। कार्यक्रम में 70 वर्ष से ऊपर की बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान किया। इस दाैरान कई मनोरंजक गेम खेले गए। अध्यक्ष पिंकी शाह ने बताया रंगीली जोड़ी प्रतियाेगिता का खिताब मंजू सेठी, अंजू पाटोदी को मिला। द्वितीय पुरस्कार नेहा शाह, नीलम भैंसा को मिला। सचिव मीना जैन ने बताया करीब 150 महिलाओं ने कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें कोटड़ी और शाहपुरा संभाग से भी कई महिलाएं उपस्थित हुईं। इस दाैरान समिति के आगे के कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई।

खबरें और भी हैं...