- Hindi News
- National
- Bhilwara News Rajasthan News Ravisha Left In The Cradle 55 Days Ago Will Remain Healthy
55 दिन पहले पालने में छोड़ी रविशा स्वस्थ, शिशु गृह में रहेगी
एमजी अस्पताल में 19 जनवरी काे पालने में छाेड़ी गई रविशा अब स्वस्थ है। 55 दिन उपचार के बाद शुक्रवार काे बाल कल्याण समिति के पदाधिकारी उसे पालड़ी स्थित शिशु गृह ले गए। एसएनसीयू प्रभारी डाॅ. इंद्रासिंह ने बताया कि 19 जनवरी काे जब इसे छाेड़ा था तब वह 4 दिन की थी। शरीर पर घाव हाे रहे थे अाैर केनुला भी लगा था। शुरुअाती दिनाें में उसका वजन भी कम था। पांच बार रक्त चढ़ाया। बाल कल्याण समिति सदस्य डॉ. राजेश छापरवाल, सीमा त्रिवेदी, चंद्रकला ओझा व फारूख पठान काे साैंपा।